बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की एक बार फिर सरकार बनने पर तहसील परिसर बिल्सी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर जीत का जश्न मनाया।
इस अवसर पर भाजपा नेता एवं पूर्व जिला कोषाध्यक्ष विवेक राठी एडवोकेट ने कहा कि बिहार में भाजपा के नेतृत्व में सरकार गठन से यह साबित हो गया है कि आज भी पूरे देश में भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का नाम विश्व पटल पर निरंतर ऊँचाइयों को छू रहा है।
कार्यक्रम में अनुराग शाक्य, मुकेश शर्मा, सुदीप सिंह चौहान, तेज प्रताप सिंह, सुरेंद्र सक्सेना, विनोद सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat