Breaking News

मेरे टिकट की घोषणा संबंधी समाचार पूर्णरूप से निराधार: पूनम यादव

Spread the love

बदायूं। एक समाचार साइट द्वारा गत 11 नवम्बर को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव को सहसवान विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने संबंधी समाचार प्रकाशित किया गया था, जिसे भाजपा नेत्री पूनम यादव ने पूर्णरूप से नकारते हुए इसे अपने विरोधियों की साजिश बताया है।
उन्होंने अपनी एक विज्ञप्ति के माध्यम से समाचार पत्र को बताया कि भाजपा कभी भी इतने समय पूर्व प्रत्याशियों की घोषणा नहीं करती है और न ही इस बारे में मुझे कोई जानकारी प्राप्त हुई है।
उन्होंने यह भी कहा कि उनके विरोधी उनकी लोकप्रियता से डरते हैं इसलिए आए दिन कोई न कोई प्रोपोगण्डा फैलाते रहते हैं जिससे मेरी लोकप्रियता को कम कर सकें, लेकिन इससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ती है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे ऐसी घटिया राजनीति से डरती नहीं है और इसका भी वे डटकर मुकाबला करेंगी।
अपने बयान में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने कहा कि गत 11 नवम्बर 2025 को बदायूं एक्सप्रेस द्वारा मुझे सहसवान विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी घोषित करने संबंधी समाचार प्रकाशित किया गया था, जो कि पूर्ण रूप से निराधार है। निश्चित रूप में मैं भाजपा की समर्पित कार्यकर्ता हूं, लेकिन अभी विधानसभा चुनाव में काफी समय है और ऐसे में इतने समय पूर्व भाजपा जैसी महान पार्टी द्वारा प्रत्याशी की घोषणा नहीं की जाती है और न ही मेरे द्वारा ऐसा कोई बयान दिया गया है। यह समाचार पूर्णरूप से निराधार और तथ्यविहीन है। इस समाचार को देखकर ऐसा लगता है कि किसी विरोधी द्वारा मेरा दुष्प्रचार करने के उद्देश्य से यह समाचार प्रकाशित कराया गया है जो कि पत्रकारिता के उद्देश्यों को पूर्ण नहीं करता है।
मैं पुनः स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैं पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता हूं और पार्टी द्वारा लिए गए किसी भी निर्णय को सहर्ष मानती हूं। मेरे विधानसभा प्रत्याशी संबंधी समाचार का मैं पूर्णरूप से खंडन करती हूं।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Spread the loveसास और बच्ची गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा संवाददाता : …

error: Content is protected !!