Breaking News

चिल्ड्रन-डे पर पुलिस लाइन में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love


बदायूँ।
वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में मंगलवार को पुलिस परेड ग्राउंड में बाल दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सुबह से ही मैदान में बच्चों का उत्साह देखने लायक था।

100 मीटर, लेमन रेस से लेकर चेयर रेस तक रोमांच

आयोजित प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़, 50 मीटर दौड़, चेयर रेस, लेमन रेस और थ्री-लेग रेस शामिल रहीं। बच्चों ने बड़ी ऊर्जा और उत्साह के साथ सभी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। मैदान तालियों से गूंजता रहा।

विजेताओं को दिए गए मेडल

विजेता छात्र-छात्राओं को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। बच्चों ने मेडल पाकर खुशी जाहिर की और अभिभावकों व शिक्षकों ने भी उनकी हौसलाअफजाई की।

मिष्ठान वितरण के साथ हुआ समापन

प्रतियोगिताओं के समापन पर सभी प्रतिभागियों को मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. देवेंद्र कुमार (क्षेत्राधिकारी लाइन/उझानी), रामरूप सिंह राणा (प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक), पुलिस मॉडर्न स्कूल के अध्यापक, छात्र-छात्राएँ तथा पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

— अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत बदायूँ। भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के अधीन उत्तर …