Breaking News

बिसौली: मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू

Spread the love

बिसौली। तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को रहड़िया, खुर्रमपुर भमोरी, बेहटरा, जुल्हेपुरा, मानपुर सहित अन्य गांवों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई पात्र मतदाता सूची से छूटे नहीं और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। गणना प्रपत्र में मतदाता का नाम, एपिक संख्या, भाग संख्या, क्रम संख्या एवं विधानसभा क्षेत्र का नाम पहले से लिखा होगा। इसके अतिरिक्त जन्मतिथि, आधार संख्या, मोबाइल नंबर, माता-पिता का नाम व एपिक नंबर, पति या पत्नी का नाम व एपिक नंबर भी दर्ज करना होगा।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने तकनीकी समस्याओं का समाधान कराया और कार्य की गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अमर प्रभात प्रतिनिधि – आईएम खान


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम-एसएसपी ने किया वृक्षारोपण

Spread the love ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र उझानी …

error: Content is protected !!