Breaking News

बदायूं: बाल दिवस पर महिला पतंजलि योग समिति ने बच्चों को उपहार वितरित किए

Spread the love

बदायूं। बाल दिवस के अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति, हरिद्वार के तत्वाधान में बदायूं इकाई ने एस. के. फील्ड के निकट स्थित आनंद मार्ग प्रचारक संघ में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों को उपहार वितरित किए।

जिला प्रभारी उमा वार्ष्णेय के नेतृत्व में समिति ने निर्धन और असहाय बच्चों के लिए नाश्ता, भोजन, फल और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भेंट की। संस्था की प्रमुख ब्रह्मचारिणी समर्पिता आचार्या ने इस नेक कार्य के लिए सभी का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में ज्योति गुप्ता, कान्ति देवी, मुनान वर्मा, रीता, रश्मि, कंचन रस्तोगी, सीमा, शैली शर्मा, हेमलता दीक्षित, अंजू गुप्ता, दीप्ति, श्यामा, सुनीता, दीपमाला सहित अन्य बहनों ने सक्रिय रूप से सहयोग किया।

जिला प्रभारी उमा वार्ष्णेय ने सभी का धन्यवाद करते हुए बच्चों के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के महत्व पर प्रकाश डाला।

अमर प्रभात प्रतिनिधि – आईएम खान


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हत्या के मामले में दोषी को आजीवन कारावास, छह आरोपी बरी

Spread the loveबदायूं। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बदायूं पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते हत्या …