Breaking News

बदायूं: स्काउट भवन में स्मार्ट चौपाल आयोजित, उपभोक्ताओं की शंकाओं का मंच पर समाधान

Spread the love

बदायूं। शहर के स्काउट भवन में मध्यांचल वन इंफ्रा द्वारा शुक्रवार को स्मार्ट चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री व सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।

स्मार्ट चौपाल में उपभोक्ताओं की स्मार्ट मीटर से जुड़ी सभी शंकाओं का समाधान एक ही मंच पर किया गया। इस दौरान स्मार्ट मीटर के फायदे, बिजली उपभोक्ताओं के लिए इसके लाभ, यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप के उपयोग और बिजली बिल में पारदर्शिता जैसे विषयों पर जानकारी दी गई।

पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि स्मार्ट मीटर समय की मांग है और यह उपभोक्ताओं के हित में है। उन्होंने बिजली संबंधित शिकायतों के लिए 1912 नंबर का उपयोग करने की भी जानकारी दी। वहीं, दीपमाला गोयल ने कहा कि स्मार्ट मीटर बिजली चोरी रोकने का सशक्त माध्यम है और उपभोक्ताओं को इसे अपनाने का आग्रह किया।

अधिशासी अभियंता संजीव कुमार और नागेंद्र सिंह ने बताया कि स्मार्ट मीटर योजना से बिजली वितरण प्रणाली पारदर्शी होगी और चोरी जैसी समस्याओं का समाधान होगा। अधिशासी अभियंता टेस्ट केके शर्मा ने जिले में स्मार्ट मीटर जागरूकता अभियान शुरू करने की जानकारी दी।

कार्यक्रम में भारी संख्या में उपभोक्ता शामिल हुए और अपनी समस्याओं का समाधान पाया। उपस्थित रहे अधिशासी अभियंता उझानी डीके गुप्ता, अधिशासी अभियंता बिसौली नरेंद्र चौधरी, एसडीओ सुमित कुमार, अरविंद कुमार, समाजसेवी अशोक कुमार खुराना, प्रधान अनोज सिंह, सभासद पति मनोज चंदेल, संजीव कुमार शर्मा, विवेक राठौर, आर्येंद्र सिंह, तरुन राठौर, नवनीत कुमार, अर्पूवा सिंह आदि।

अमर प्रभात प्रतिनिधि गोविन्द देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं …

error: Content is protected !!