Breaking News

बदायूं: विद्युत संविदा कर्मचारियों ने अधिक्षण अभियंता कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन

Spread the love

बदायूं। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के सहयोगी निगम, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कर्मचारियों ने आज अधिक्षण अभियंता कार्यालय, बदायूं पर विरोध सभा आयोजित की। कर्मचारियों ने हटाए गए कर्मचारियों की वापसी, वेतन भुगतान, सुरक्षा उपकरण, कार्यघंटा व अन्य लंबित समस्याओं को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

संविदा कर्मचारियों का आरोप है कि मानक से कम कर्मचारियों को तैनात कर कार्य कराया जा रहा है, 40 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की गई है, 8 घंटे व 26 दिन की जगह 12 घंटे व 30 दिन कार्य कराना, दुर्घटना या घायल होने पर उचित कैशलेस उपचार नहीं कराया जाना, ईपीएफ घोटाले की जांच नहीं होना, और मीटर रीडरों का भुगतान नियम के अनुसार नहीं किया जाना जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं।

इस अवसर पर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट बदायूं एवं अधिक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल बदायूं को सौंपा। विरोध सभा में हर्षवर्धन, हरीश चंद्र यादव, राकेश कुमार सागर, धीरेन्द्र कुमार सिंह, जापान सिंह, विपिन कुमार राठौर, मुसब्बिर अली सिद्दकी, तारुद्दीन, रनपाल, रंजीत सिंह, जगतपाल, सुभाष बाबा, अमन पटेल, अरुण कुमार मिश्रा, रामसेवक सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

अमर प्रभात प्रतिनिधि
गोविन्द देवल, बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!