Breaking News

अंतुईया प्राथमिक विद्यालय में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया

Spread the love

बदायूँ। प्राथमिक विद्यालय अंतुईया में आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती बाल दिवस के रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

विद्यालय में बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता और मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

शिक्षक काजिम अली ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर जमीर अहमद (इंचार्ज प्रधानाध्यापक), काजिम अली (सहायक अध्यापक), सुनीता देवी (शिक्षामित्र), मीना रानी (आंगनबाड़ी कार्यकत्री) और कमलेश कुमारी (रसोईया) उपस्थित रहे।

अमर प्रभात सूत्र


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …