Breaking News

राजकीय महाविद्यालय बदायूं में प्राणी विज्ञान और वनस्पति विज्ञान परिषद का पुनर्गठन, राजू और अखिलराज बने अध्यक्ष

Spread the love

बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में सत्र 2025-26 के लिए प्राणी विज्ञान और वनस्पति विज्ञान परिषद की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।

प्राणी विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में चुनाव अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल द्वारा आयोजित चुनाव में बीएससी पंचम सेमेस्टर के छात्र राजू कुमार को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष के दो पदों पर वैष्णो देवी और अमित शाक्य निर्वाचित हुए, वहीं महामंत्री पद पर बीएससी तृतीय सेमेस्टर की अलीशा बी सर्वाधिक मत हासिल कर विजयी रही। संयुक्त मंत्री पद पर आदेश कुमार और हरदीप सिंह निर्वाचित हुए।

वनस्पति विज्ञान परिषद में अध्यक्ष पद पर बीएससी पंचम सेमेस्टर के अखिलराज यादव को चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर विनीता और दिव्यांशी मिश्रा, महामंत्री पद पर अंशिका शर्मा, तथा संयुक्त सचिव पद पर पूर्णिमा तोमर और सौम्या विजयी रहीं।

विभागाध्यक्ष डॉ. सरिता ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों को नामित किया। इसके बाद प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और कर्तव्य की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ. हुकुम सिंह, डॉ. संजीव राठौर, डॉ. सारिका शर्मा, डॉ. संजय कुमार और डॉ. प्रियंका सिंह उपस्थित रहे।

अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!