Breaking News

निजामपुर–रिसौली–उझानी मार्ग बदहाल, किसानों के वाहन आए दिन हो रहे दुर्घटनाग्रस्त

Spread the love

अमर प्रभात प्रतिनिधि : आकाश दीप

जनप्रतिनिधियों और विभागीय अफसरों ने नहीं दिया ध्यान**

उझानी। क्षेत्रीय किसानों के लिए जीवनरेखा माने जाने वाला निजामपुर–रिसौली–उझानी मार्ग इस समय पूरी तरह से जर्जर हालत में पहुंच चुका है। सड़क पर जगह–जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिसके चलते किसानों के ट्रैक्टर, ट्रॉली और अन्य वाहन आए दिन पलटकर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। सड़क की खराब स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने बताया कि कई बार दुर्घटनाओं में लोग घायल भी हो चुके हैं, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि इस महत्वपूर्ण मार्ग की मरम्मत को लेकर न तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने कोई पहल की है और न ही विभागीय अधिकारियों ने कभी निरीक्षण की ज़रूरत समझी। किसानों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद आज तक सड़क सुधार का कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

अति आवश्यक आवागमन वाले इस मार्ग की दुर्दशा से परेशान लोगों ने प्रशासन से तुरंत सड़क की मरम्मत करवाए जाने की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और किसानों को राहत मिल सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सामूहिक रोजा इफ्तार में उमड़ा रोजेदारों का हुजूम, मुल्क की तरक्की व अमन-चैन की मांगी दुआ

Spread the loveसंवाददाता : आई एम खान बिसौली। माहे रमजान के पाक महीने में घरों …

error: Content is protected !!