Breaking News

बिजली बिल जमा काउंटर का प्रिंटर महीनों से खराब, उपभोक्ता परेशान, अधिकारी मौन

Spread the love

उझानी। बिजली महकमे की लापरवाही से उपभोक्ता परेशान हैं। जिले के बिजली बिल जमा काउंटर पर महीनों से प्रिंटर खराब है, जिससे जमा रसीदें बिना प्रिंट के कागज के टुकड़ों पर हाथ से दी जा रही हैं। कई उपभोक्ताओं ने कैशियर पर फर्जी रसीद देने का आरोप भी लगाया है।

कैशियर ने बताया कि उन्होंने जेई, एसडीओ और अधिशासी अभियन्ता को प्रिंटर खराब होने की जानकारी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे उपभोक्ताओं और कैशियर के बीच रोज़ाना विवाद होते रहते हैं।

महकमे के जेई ने कहा कि प्रिंटर पिछले कई महीनों से खराब है और अधिशासी अभियन्ता को इसकी जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी चाहें तो नया प्रिंटर देकर समस्या को तुरंत हल किया जा सकता है।

एसडीओ और अधिशासी अभियन्ता से स्थिति जानने की कोशिश की गई, लेकिन किसी से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उपभोक्ताओं ने आला अधिकारियों से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।

अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, समझाइश के बाद सकुशल उतारा गया

Spread the loveइस्लामनगर। नगर पंचायत इस्लामनगर में कार्यरत एक निजी सफाई कर्मचारी बुधवार को पारिवारिक …

error: Content is protected !!