Breaking News

दातागंज: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी लोगों की समस्याएं

Spread the love

बदायूँ। तहसील दातागंज में आज जिलाधिकारी अवनीश राय एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सीधे सुना गया और अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

साथ ही, संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जाँच कर विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया और एडीएम-ई भी तहसील सहसवान में उपस्थित रहे, जहाँ उन्होंने भी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समाधान कराया और विधिक कार्रवाई के आदेश जारी किए।

अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …