Breaking News

भक्तों ने श्री हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया

Spread the love

बिल्सी, 15 नवम्बर – नगर के तहसील रोड स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम पर शनिवार को भक्तों ने श्री हनुमान जी महाराज का भव्य श्रृंगार श्रद्धाभाव से किया। सुबह होते ही मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

श्रृंगार के दौरान वेद मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ विशेष अनुष्ठान संपन्न किए गए। सबसे पहले महाराज का दुग्धाभिषेक, पुष्पाभिषेक और चंदन लेपन किया गया। इसके बाद लाल-पीले वस्त्र, ताम्राभूषण और विविध पुष्पमालाओं से हनुमान जी को अलंकृत किया गया। दर्शन के दौरान जय बजरंग बली के जयकारों से पूरा धाम गुंजायमान हो उठा।

भक्तों ने बताया कि यहां हर मंगलवार और शनिवार को बाबा का भव्य श्रृंगार कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। आरती के बाद प्रसाद का वितरण भी किया गया।

इसी तरह मोहल्ला संख्या चार, सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में महंत संजय शर्मा और भक्तों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। महंत ने कहा कि श्रद्धा के साथ चोला चढ़ाने और पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

वहीं, गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर भी भक्तों ने बाबा पर चोला चढ़ाकर विशेष श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की।

अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया 12वां स्थापना दिवस, सुंदरकांड से गूंजा परिसर

Spread the loveबिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को विद्यालय का 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास …