बदायूँ, 15 नवम्बर – वरिष्ठ कोषाधिकारी विकास चैधरी ने जानकारी दी है कि कोषागार बदायूँ से पेंशन प्राप्त कर रहे सभी पेंशनर और पारिवारिक पेंशनर, जिनकी पेंशन जीवित प्रमाण पत्र समय पर न देने के कारण रुकी हो या जिनके प्रमाण-पत्र की समयसीमा समाप्त हो गई हो, वे अपना जीवित प्रमाण पत्र कोषागार कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में स्वयं उपस्थित होकर या ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं।
ऑनलाइन अपलोड के लिए पेंशनर www.jeevanpramaan.gov.in वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, अपने स्मार्टफोन में आधार फेस आरडी एप इंस्टॉल कर इसे ओपन कर, जीवन प्रमाण-पत्र को कोषागार बदायूँ में प्रेषित किया जा सकता है।
इस दिशा-निर्देश का उद्देश्य पेंशनरों को पेंशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न होने देना है।
अमर प्रभात प्रतिनिधि
Budaun Amarprabhat