Breaking News

बिल्सी में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

Spread the love

बिल्सी, 15 नवम्बर – माह के तीसरे शनिवार को तहसील के लोक सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर कुल 35 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दो का मौके पर ही समाधान किया गया। प्राप्त शिकायतों में चकरोड पर से अवैध कब्जा हटवाने और भूमि की पैमाइश कराए जाने से संबंधित मुद्दे शामिल थे।

समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों में सीओ संजीव कुमार सिंह, तहसीलदार प्रभा सिंह, पूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता, एसडीओ जेपी सिंह राजपूत, बीईओ गौतम प्रकाश, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, विनोद कुमार साहू, प्रदीप सक्सेना, देवकीनन्दन झा सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलीगढ़ से सकुशल बरामद हुईं लापता दो नाबालिग छात्राएं

Spread the loveपुलिस की तत्परता से मिली सफलता, परिजनों ने ली राहत की सांस कादरचौक। …