Breaking News

बिल्सी: भाजपा किसान मोर्चा सदस्य दीपक गुप्ता ने बागेश्वर धाम में शास्त्रीजी से लिया आशीर्वाद

Spread the love

बिल्सी, 15 नवम्बर – भाजपा किसान मोर्चा बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय सदस्य दीपक गुप्ता ने शुक्रवार शाम वृंदावन पहुँच कर सनातन पदयात्रा के दौरान बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से भेंट की।

पद यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में भक्त और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर दीपक गुप्ता ने शास्त्रीजी से आशीर्वाद प्राप्त किया और पदयात्रा के उद्देश्य, सनातन संस्कृति की संरक्षण मुहिम तथा सामाजिक एकता पर चर्चा की।

दीपक गुप्ता ने कहा कि शास्त्री जी से मुलाकात उनके लिए सौभाग्य की बात है और इससे उन्हें समाज सेवा व संगठनात्मक कार्यों के लिए नई ऊर्जा मिली है।

इस दौरान पद यात्रा में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, निर्माता-निर्देशक एकता कपूर और अभिनेता राजपाल यादव भी शामिल रहे।

अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …