Breaking News

बिल्सी: एकादशी पर मोहल्ला कोटरा में श्याम बाबा का भव्य संकीर्तन

Spread the love

बिल्सी, 15 नवम्बर – नगर के मोहल्ला संख्या दो कोटरा में शुक्रवार रात एकादशी पर्व के अवसर पर श्याम बाबा के भक्तों ने भव्य संकीर्तन का आयोजन किया। सुबह से ही क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा के दरबार को सजाकर भव्य श्रृंगार करने के साथ हुई। भक्तों ने जयकारों के बीच संकीर्तन प्रारंभ किया, और रातभर मोहल्ले में भक्ति रस गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा की महिमा का गुणगान करते हुए भजन प्रस्तुत किए और भगवान के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।

आयोजकों ने बताया कि हर एकादशी पर ऐसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर मोहल्ले में आध्यात्मिक माहौल बनाए रखने का संकल्प लिया गया है। शनिवार सुबह संकीर्तन के समापन पर प्रसाद का वितरण भी किया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में आशीष चंद्रा, प्रेमपाल सिंह, अजय कुमार, मनीष कुमार, ममता देवी, कुसुम देवी, पुरुषोत्तम शाक्य, रजत कुमार, कमलेश शर्मा, विष्णु कोहरी और राकेश कुमार, प्रवीन माहेश्वरी का विशेष सहयोग रहा।

अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!