Breaking News

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी का खुलासा

Spread the love

कौशाम्बी:

कौशाम्बी साइबर सेल ने इंटर-स्टेट ठगी गैंग का भंडाफोड़ किया। ठग गैंग के तीन सक्रिय सदस्य भोपाल से गिरफ्तार किए गए हैं। इनके खिलाफ ऑनलाइन निवेश के नाम पर 61 लाख 19 हजार 211 रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, गैंग फर्जी खाते, एटीएम और आधार कार्ड बनाकर रकम निकालते थे और पीड़ितों को निवेश का झांसा देकर जाल में फंसाते थे। साइबर सेल टीम ने गैंग की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें दबोचा।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रणदीप मडावीं, धीरज मालवीय और शुभम पटेल शामिल हैं। उनके कब्जे से मोबाइल, लैपटॉप, फिंगर प्रिंटर, एटीएम और आधार कार्ड बरामद हुए हैं।

पुलिस ने गैंग के 20 लाख रुपए फ्रीज कराए हैं। जांच में पता चला है कि इनके नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ था। अब तक करीब 2 करोड़ 56 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं।

अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कावण यात्रा मार्ग पर पहले दिन अतिक्रमणकारियों को दी तीन दिन की मोहलत, सड़क किनारे से स्वयं हटा लें कब्जा*

Spread the love* उझानी:- कावण यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व नगर पालिका परिषद के द्वारा …

error: Content is protected !!