Breaking News

आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा: बिल्सी में महिला सम्मेलन का आयोजन

Spread the love

संवाददाता — बिल्सी

बिल्सी मंडल में आज भारतीय जनता पार्टी के आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा के तहत महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिल्सी स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा श्रीमती अमिता उपाध्याय उपस्थित रही। इसके अलावा बिल्सी चेयरमैन ज्ञान देवी सागर, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष पिंकी कावरा, बबली देवी, मधु सोनकर तथा महिला मोर्चा की पूरी टीम भी कार्यक्रम में मौजूद रही।

सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य और महिलाओं की भागीदारी पर विशेष रूप से चर्चा की गई। उपस्थित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और आगामी समय में महिला सशक्तिकरण के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा की टीम ने किया और सभी अतिथियों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश: क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का बिसौली में हुआ भव्य स्वागत

Spread the loveसंवाददाता आई एम खान बिसौली। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय …

error: Content is protected !!