Breaking News

बिल्सी पुलिस ने वांछित अभियुक्त विक्की उर्फ नवाव सिंह को किया गिरफ्तार

Spread the love

संवाददाता — बिल्सी (बदायूँ)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ के निर्देशन में और क्षेत्राधिकारी बिल्सी के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी बिल्सी के कुशल नेतृत्व में अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान जारी है। इसी के अंतर्गत थाना बिल्सी पुलिस ने आज दिनांक 24.11.2025 को मु0अ0सं0 395/2025 के तहत वांछित अभियुक्त विक्की उर्फ नवाव सिंह पुत्र महावीर, निवासी ग्राम मुकैय्या थाना मुजरिया, बदायूँ को बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया और माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 05.11.2025 को वादी श्री गंगा सहाय पुत्र खूबचन्द्र, निवासी मो0 नं0 5 कस्वा थाना बिल्सी ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप था कि अभियुक्त ने वादी की पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने का प्रयास किया। मामले में प्राथमिकी मु0अ0सं0 395/2025 धारा 137(2) BNS बनाम 1. विक्की पुत्र महावीर जाटव और 2. ललतेश पुत्र महावीर, ग्राम मुकैय्या थाना मुजरिया, बदायूँ के विरुद्ध दर्ज की गई।

विवेचना के दौरान मामले में धारा 65(1) BNS और ¾(2) POCSO एक्ट बढ़ा दी गई। उपरोक्त कार्रवाई के बाद वांछित अभियुक्त विक्की उर्फ नवाव सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

बिल्सी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व थायरॉयड दिवस पर महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में जटिल थायरॉयड कैंसर का सफल ऑपरेशन

Spread the love पवन मिश्रा गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर के ईएनटी …

error: Content is protected !!