Breaking News

बिल्सी पुलिस ने 890 ग्राम अवैध अफीम के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Spread the love

संवाददाता — बिल्सी (बदायूँ)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बदायूँ डा. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हृदेश कठेरिया, क्षेत्राधिकारी बिल्सी श्री संजीव कुमार के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम और मादक पदार्थ से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बिल्सी पुलिस टीम ने आज दिनांक 23.11.2025 को चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम दीनदयाल पुत्र भीमसैन, निवासी ग्राम सिमर्रा भोजपुर, थाना बिल्सी, जनपद बदायूँ, उम्र 20 वर्ष बताया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 890 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई गई है।

गिरफ्तारी के बाद मामले में थाना बिल्सी पर मु0अ0सं0 463/25, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

बिल्सी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थ के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने में सफलता मिली है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Spread the loveपुलिस परिवार के बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, भजनों पर कलाकारों ने किया …