Breaking News

सहसवान पुलिस ने 510 ग्राम अफीम के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Spread the love

संवाददाता — सहसवान (बदायूँ)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डा. बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशानुसार अपराध की रोकथाम, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सहसवान पुलिस ने आज दिनांक 23.11.2025 को महत्वपूर्ण कार्रवाई की।

क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सहसवान के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रामवीर पुत्र कालीचरन, निवासी ग्राम मुल्लापुर, थाना बिनावर, जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 510 ग्राम अफीम, एक मोबाइल, 470 रुपये और एक मोटरसाइकिल प्लसर नं0 UP24BH7140 बरामद हुई।

मामले में थाना सहसवान पर मु0अ0सं0 478/25, धारा 8/18 NDPS ACT के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थ के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्त निगरानी और प्रभावी कार्यवाही का संदेश गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी …

error: Content is protected !!