Breaking News

13 दिसंबर को होगी जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

Spread the love

प्रवेश पत्र हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारी

बदायूँ। जवाहर नवोदय विद्यालय, कक्षा 6 के लिए प्रवेश परीक्षा-2026 शनिवार, 13 दिसंबर 2025 को बदायूँ जनपद के पूर्व निर्धारित 12 परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 11:30 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

विद्यालय के प्राचार्य भगत सिंह ने बताया कि परीक्षा जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में आयोजित कराई जाएगी और सभी परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं।

सभी अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in तथा https://cbseitms.rcil.gov.in > NVS > Admit Card से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, प्रवेश पत्र जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी से भी प्राप्त किए जा सकते हैं। सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि प्रवेश पत्र में दिए गए दिशा निर्देशों का पूर्णतया पालन करें।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विद्यालय हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं:

शबाना (प्रवेश परीक्षा प्रभारी): 9897381634

रमाकान्त शर्मा (आई.टी. सेल): 9536862020


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मारपीट के दो मामलों में छह लोग गिरफ्तार, शांतिभंग में चालान कर कोर्ट भेजा

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। नगर के पालिका बाजार में युवक के साथ …

error: Content is protected !!