Breaking News

कोतवाली बिल्सी में स्थानांतरित पुलिस कर्मियों को भावपूर्ण विदाई

Spread the love

संवाददाता : —— (गोविंद देवल)

बिल्सी—
कोतवाली परिसर में सोमवार को एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानांतरण जाने वाले पुलिस कर्मियों अभिषेक गोयल, सुंदर सिंह, अनुपम सिंह और संजीव कुमार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोतवाल मनोज कुमार ने की।

कोतवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है, लेकिन इससे कर्मियों की कार्य ऊर्जा और उत्साह कम नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्थानांतरित कर्मियों के उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन और सेवा भावना की सराहना करते हुए भविष्य में भी उसी निष्ठा के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर उपस्थित साथियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और कहा कि स्थानांतरित पुलिस कर्मियों ने हमेशा टीम भावना के साथ काम किया और अपने व्यवहार से सभी को प्रभावित किया।

कार्यक्रम में क्राइम इंस्पेक्टर बी.के. मौर्य, राममेहर सिंह, बलबीर सिंह, संजीव कुमार, सोमवीर सिंह, संदीप सिंह, योगेंद्र सिंह, अवरार खान सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …