Breaking News

राजेंद्र सिंह पुंडीर बने थाना बिसौली के नए प्रभारी निरीक्षक

Spread the love

बदायूं/बिसौली—
पुलिस प्रशासन में हुए फेरबदल के तहत राजेंद्र सिंह पुंडीर को थाना बिसौली का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
राजेंद्र सिंह पुंडीर एक सख्त, अनुशासित और निष्पक्ष छवि वाले अधिकारी माने जाते हैं। अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और जनता से संवाद के क्षेत्र में उनकी कार्यशैली की हमेशा सराहना की जाती रही है। उनकी तैनाती से बिसौली क्षेत्र में पुलिसिंग को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों ने नए प्रभारी निरीक्षक के कार्यभार संभालने पर स्वागत व्यक्त किया और आशा जताई कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को और बेहतर दिशा मिलेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!