Breaking News

बिल्सी में पीएम सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल, बिल्सी

बिल्सी—
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी में सोमवार को पीएम सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र की करीब 20 से अधिक गर्भवती महिलाओं की टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक सलाह दी गई।

स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. चारु गुप्ता ने बताया कि गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी (एनीमिया) गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकती है। इसके कारण समय से पहले प्रसव, कमजोर प्रतिरोधक क्षमता, थकान, चक्कर आना और प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को आयरन, फॉलिक एसिड, हरी सब्जियां, दालें, अनाज, खजूर, चुकंदर और गुड़ जैसी पोषक चीज़ों को नियमित आहार में शामिल करने की सलाह दी।

शिविर में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयाँ और आयरन की गोलियाँ वितरित की। साथ ही नियमित जांच, पौष्टिक भोजन, समय पर टीकाकरण और साफ-सफाई को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई।

इस अवसर पर सुमन शर्मा समेत कई स्टाफ नर्स उपस्थित रहीं और शिविर के सुचारू संचालन में सहयोग किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो पक्षों के विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveजरीफनगर पुलिस ने लाठी-डंडे और बांका बरामद कर न्यायालय भेजा संवाददाता : गोविंद …

error: Content is protected !!