Breaking News

विधानसभा सहसवान में दो दिवसीय माननीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन, विजेताओं को मिला पुरस्कार

Spread the love

सहसवान (बदायूँ) – संवाददाता गोविंद देवल


युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग बदायूँ द्वारा विधानसभा सहसवान में दो दिवसीय माननीय विधायक खेल स्पर्धा के दूसरे दिन वालीबॉल, बैडमिंटन और भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान में किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने मैडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:

वालीबॉल: बालक वर्ग में जूनियर में मदारपुर की टीम, सब-जूनियर में उघैती की टीम और सीनियर वर्ग में रसूलपुर कला की टीम विजेता रही।

भारोत्तोलन: बालिका वर्ग में अर्चिता सिंह (64 कि.ग्रा.), कूम कूम (53 कि.ग्रा.) और शेंकी (49 कि.ग्रा.) विजयी रहीं।

बैडमिंटन: सीनियर वर्ग में अमृतांश कौशिक प्रथम और आर्यांश द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यह न केवल स्वास्थ्य बनाए रखने में सहायक है, बल्कि मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास का माध्यम भी है। खेल से शरीर की शक्ति बढ़ती है और अनुशासन, संगठन, नैतिकता एवं विज्ञान और मनोविज्ञान से जुड़ी महत्वपूर्ण शिक्षाएं भी मिलती हैं।

कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विशाल पाल और अनुज कुमार सागर ने किया। इस अवसर पर तहसील सहसवान के उपजिलाधिकारी साईं आश्रित शाखमुरी, जिला युवा कल्याण अधिकारी हरी प्रेम, प्रधानाचार्य राम सहाय बिंद, बीजेपी के मंडल अध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी और अनुज माहेश्वरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स के मौके पर तरही मुशायरे का आयोजन

Spread the loveबिसौली। नगर के प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स …

error: Content is protected !!