Breaking News

दिसम्बर माह में टीका उत्सव: छूटे हुए बच्चों को लगेगे टीके, आमजन से मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अपील

Spread the love

बदायूँ – संवाददाता गोविंद देवल

स्वास्थ्य विभाग बदायूँ द्वारा पूरे दिसम्बर माह 2025 में विशेष टीका उत्सव मनाया जाएगा। यह अभियान 01 से 31 दिसम्बर तक चलेगा और इसका उद्देश्य नियमित टीकाकरण में छूटे हुए बच्चों को आवश्यक टीके लगवाना है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामेश्वर मिश्रा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग उत्साहपूर्वक इस टीका उत्सव में भाग लें और अपने बच्चों को स्वस्थ बनाने के लिए टीकाकरण कराएँ। उन्होंने लोगों से कहा कि अपने आसपास ऐसे बच्चों को चिन्हित करें, जो टीकाकरण से छूट गए हैं, और उनके अभिभावकों को प्रेरित करें।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण कई गंभीर व जानलेवा बीमारियों से बचाव की सबसे प्रभावी कुंजी है। नगर पालिका परिषद बदायूँ द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वैन के माध्यम से टीका उत्सव और टीकाकरण का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

टीका उत्सव के दौरान कुल 37,056 पेंटा-1, 28,981 एम.आर.-1 और 35,855 एम.आर.-2 टीके छूटे हुए बच्चों को लगवाने का लक्ष्य रखा गया है। नियमित टीकाकरण सत्रों में छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण कर उन्हें आच्छादित किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सभी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सूची तैयार करेंगी, जिसमें छूटे हुए बच्चों का विवरण अंकित होगा। सत्र से एक दिन पहले कार्यकर्ता बुलावा पर्ची भेजेंगी और सत्र स्थल पर बच्चों का टीकाकरण कराएँगी। इसके साथ ही वे महिला आरोग्य समिति की बैठक आयोजित करेंगी, जिसमें अभिभावकों को टीकाकरण के लाभों से अवगत कराते हुए अपने बच्चों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रमजान के तीसरे जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, मुल्क की तरक्की और अमन-चैन की मांगी दुआ

Spread the loveसंवाददाता : गोविंद देवल बदायूं। पवित्र रमजान माह के तीसरे जुमा पर शुक्रवार …

error: Content is protected !!