Breaking News

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए निःशुल्क कंप्यूटर कोर्स में आवेदन की तिथि जारी की

Spread the love

बदायूँ – संवाददाता गोविंद देवल

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जनपद के अन्य पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक व युवतियों को सूचित किया है कि जो एक वर्षीय ओ-लेवल एवं तीन माह का सीसीसी कंप्यूटर कोर्स करने के इच्छुक हों और निर्धारित योग्यता व शर्तें पूरी करते हों, वे विभाग की वेबसाइट backwardwelfare.up.nic.in एवं obccomputertraining.upsdc.gov.in पर द्वितीय चरण की संशोधित समय सारिणी के अनुसार 04 दिसम्बर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदकों को अपना ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट प्राप्त करके, उसमें आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं हाईस्कूल तथा इण्टर की मार्कशीट की छायाप्रति संलग्न कर 04 दिसम्बर 2025 को शाम 5:00 बजे तक कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कक्ष सं. 118, विकास भवन, बदायूँ में जमा करना होगा।

जिला अधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र दोनों में आय सीमा अधिकतम एक लाख रुपए वार्षिक होनी चाहिए। ओ-लेवल और सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए 10+2 (इण्टरमीडिएट) न्यूनतम शैक्षिक अर्हता आवश्यक है। आवेदक की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही आवेदक बेरोजगार होना चाहिए और किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति नहीं ले रहा हो। आवेदक का पिछड़ा वर्ग से संबंधित होना अनिवार्य है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर: पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों को मिला निशुल्क परामर्श एवं उपचार

Spread the love​बदायूँ। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में रविवार को पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के …