Breaking News

नगर व ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए विशेष शिविर आयोजित, लाखों रुपए की बकाया राशि जमा

Spread the love

बिल्सी – संवाददाता गोविंद देवल

बिल्सी में मंगलवार को नगर के विद्युत उपकेंद्र पर नगर व ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 22 बकाएदारों ने ओटीएस योजना में पंजीकरण कराया और करीब तीन लाख रुपए की बकाया धनराशि जमा करवाई गई।

इसी क्रम में अवर अभियंता गजेंद्र पाल सिंह ने क्षेत्र के गांव नगला जाटान में आयोजित शिविर में 14 लोगों का ओटीएस कराया और उनसे 1 लाख 30 हजार रुपए जमा करवाए। शिविर में कई बिलों को संशोधित कर सुधार भी किया गया।

शिविर में विद्युत विभाग के कर्मचारी मनोज कुमार, राजेश कुमार, सूरज पटेल, देवकी नंदन, सोनू कश्यप, मुनीष कुमार आदि मौजूद रहे और उन्होंने उपभोक्ताओं को बकाया बिलों के निपटान और ओटीएस योजना के लाभों के बारे में जागरूक किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में सीओई सीनियर्स की अविस्मरणीय विदाई, कल्चरल इवेंट्स ने समारोह में बांधा समां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग- सीओई में बीटेक-सीएसई की फेयरवेल …

error: Content is protected !!