Breaking News

नगर में महाकाल की भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं ने किया दिव्य श्रृंगार

Spread the love

बिल्सी – संवाददाता गोविंद देवल

बिल्सी नगर में सोमवार की रात महाकाल की भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। मोहल्ला संख्या छह मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर पर महाकाल के भक्तों ने खाटू श्याम स्वरूप में बाबा का दिव्य श्रृंगार किया। बाबा की अद्भुत झांकी के दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक से हुई। भक्तों ने महाकाल की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि महाकाल वह शक्ति हैं जो समय और संकट पर विजय दिलाते हैं। जिन पर महाकाल की कृपा होती है, उनका हर भय नष्ट हो जाता है और जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग खुलता है। रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्री श्याम’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए।

कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इसी क्रम में मोहल्ला संख्या पांच स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर पर भी महाकाल के भक्तों ने बाबा का भव्य श्रृंगार किया और महाकाल की महिमा का गुणगान करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद यहां भी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

दोनों मंदिरों पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों से नगर का वातावरण देर रात तक आस्था, भक्ति और महाकाल के उत्सवमय रंगों से सराबोर रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उघैती पुलिस ने पिकअप लदी 2 चोरी की भैंसों और ₹5200 नकदी सहित 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के …