Breaking News

कछला-शाहाबाद हाईवे हादसा: गंभीर रूप से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत, परिवार में कोहराम

Spread the love

बिल्सी – संवाददाता गोविंद देवल

बिल्सी। कछला-शाहाबाद हाईवे पर स्थित गांव ज्योरा के पास 24 नवंबर की रात हुए सड़क हादसे में घायल वृद्ध किशन लाल (56) ने सोमवार की शाम मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव सिद्धपुर चित्रसेन निवासी किशन लाल अपने साले वीरपाल सिंह की बेटी के लिए रिश्ता करने के लिए कासगंज जनपद के मुरली नगला गांव कार से गए थे। लौटते समय उनकी कार तेज रफ्तार के कारण गांव ज्योरा के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे किशन लाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजन उन्हें पहले निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराए, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान सोमवार की शाम उनकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!