Breaking News

श्री बालाजी का भव्य श्रृंगार, प्रसाद वितरण कर भक्तों ने किए आन्नदित

Spread the love

बिल्सी – संवाददाता गोविंद देवल

बिल्सी। तहसील रोड स्थित तहसील मोड़ के श्री शिव शक्ति ओम मंदिर पर मंगलवार को श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों ने हनुमान जी पर विशेष चोला चढ़ाकर भव्य श्रृंगार किया। इसके बाद भोग लगाया गया और उपस्थित भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया।

इधर, मोहल्ला संख्या चार, सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में महंत संजय शर्मा और भक्तों ने बालाजी महाराज का विशेष श्रृंगार कर चोला अर्पित किया। पूजा-अर्चना के बाद भोग लगाया गया और आरती के साथ हनुमान चालीसा का पाठ तथा अन्य धार्मिक कार्यक्रम संपन्न किए गए। अंत में सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया।

महंत ने बताया कि जो भी भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ बाबा पर चोला चढ़ाकर पूजा-अर्चना करता है, बाबा उनकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …