Breaking News

उघैती में छात्र के लापता होने का मामला, पुलिस कर रही तलाश

Spread the love

बिल्सी – संवाददाता गोविंद देवल

बिल्सी। उघैती थाना क्षेत्र के गांव खंडुआ निवासी एक छात्र प्रमोद कुमार के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। छात्र रविवार को उघैती कस्बे में कुछ सामान खरीदने गया था, उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

छात्र के परिजनों ने बताया कि उन्होंने 30 नवंबर को अपने पुत्र को चारपाई के बान खरीदने के लिए उघैती भेजा था। देर शाम तक जब प्रमोद घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजन, रिश्तेदार और परिचित सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन करने के बावजूद उसे नहीं ढूंढ सके।

परिजनों ने इस घटना की तहरीर उघैती पुलिस को सौंप दी। तहरीर में आशंका जताई गई है कि छात्र किसी अनहोनी का शिकार हो सकता है। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

मंगलवार को परिजनों ने बिल्सी तहसील क्षेत्र के खैरी गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन अभी तक कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिला है। उधर, पुलिस टीम उघैती कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि छात्र का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!