Breaking News

ठाणे जिला कलेक्टर कार्यालय में बच्चों की सुरक्षा को मिला नया संबल, हेलमेट मैन ऑफ इंडिया ने बांटे ‘संजीवनी बूटी’ हेलमेट

Spread the love

संवाददाता – गोविंद देवल

मुंबई/ठाणे। ठाणे जिला कलेक्टर कार्यालय बुधवार को एक अनोखे दृश्य का साक्षी बना, जब हेलमेट मैन ऑफ इंडिया के नाम से देशभर में पहचान बना चुके राघवेंद्र कुमार छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए ‘संजीवनी बूटी’ रूपी हेलमेट लेकर पहुँचे। माहौल उस समय रोमांच से भर गया, जब टीम के सदस्य प्रत्येक बच्चे के सिर का सटीक माप लेकर उन्हें बिल्कुल सही आकार का हेलमेट उपलब्ध करा रहे थे। बच्चों की खिलखिलाहट और उत्सुकता ने पूरे कार्यालय परिसर को ऊर्जा से भर दिया।

इसी दौरान जिला कलेक्टर श्रीकृष्ण पांचाल भी बाहर आए और बच्चों की सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता देख प्रभावित हुए। कई बच्चों ने अपने पसंदीदा रंग और कार्टून कैरेक्टर वाले हेलमेट चुने। कलेक्टर ने अपनी 4 वर्षीय बेटी के लिए भी हेलमेट लिया और राघवेंद्र कुमार के इस अभियान को सराहते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

कलेक्टर कार्यालय में अपनी समस्याएँ लेकर आए नागरिक भी बच्चों के बीच पहुंचकर खुद को रोक नहीं पाए। बच्चे देखकर उन्हें अपना बचपन याद आ गया। कई अभिभावक तो तुरंत स्कूल जाकर अपने बच्चों को वापस ले आए, ताकि वे भी अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए ‘संजीवनी बूटी हेलमेट’ दिलवा सकें।

राघवेंद्र कुमार, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट से 4 वर्ष के बच्चों के लिए हेलमेट कानून पास करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, अब स्वयं जिलों में जाकर इस अभियान को जन-जन तक पहुँचा रहे हैं। उनका कहना है—“कानून बनाना आसान था, पर परिवारों में सुरक्षा की आदत डालना सबसे कठिन चुनौती है।”

महाराष्ट्र के सभी जिलों में उनकी टीम स्कूलों का दौरा कर रही है। ठाणे जिले में जिला प्रशासन की अनुमति से पहले चरण में पुलिसकर्मियों, बस चालकों और ऑटो चालकों के बच्चों की हेड मैपिंग की जा रही है, ताकि उन्हें सही और आकर्षक हेलमेट उपलब्ध कराया जा सके। राघवेंद्र का कहना है कि—“ये सभी पिता महाराष्ट्र के असली योद्धा हैं। सड़क पर ड्यूटी के दौरान वे सबसे पहले लोगों की मदद के लिए खड़े होते हैं। इसलिए उनका कर्तव्य है और हमारा फर्ज कि उनके बच्चों को सुरक्षा की यह संजीवनी बूटी सबसे पहले मिले।”

उनका उद्देश्य स्पष्ट है—युवा बनने से पहले ही बच्चों में हेलमेट पहनने की आदत विकसित करना, जिससे सड़क हादसों में होने वाली मौतों और राष्ट्र के आर्थिक नुकसान को कम किया जा सके। महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों में लगभग 80 प्रतिशत बाइक सवार, साइकिल सवार और पैदल यात्री होते हैं—जो सुरक्षा की कमी और हेलमेट न पहनने का परिणाम है।

हाल ही में राघवेंद्र कुमार की उपस्थिति लोकप्रिय टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में भी चर्चा का विषय बनी। अमिताभ बच्चन न सिर्फ


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रतनपुर कोट बिजलीघर पर मरम्मत कार्य कल, कई गांवों की बिजली रहेगी बाधित

Spread the loveबिसौली। तहसील क्षेत्र के रतनपुर कोट बिजलीघर से जुड़े गांवों की एग्रीकल्चर और …

error: Content is protected !!