Breaking News

तहसील परिसर बिल्सी में धूमधाम से मनाया गया अधिवक्ता दिवस, डॉ. राजेंद्र प्रसाद को किया याद

Spread the love

संवाददाता – गोविंद देवल

बिल्सी। देश के प्रथम राष्ट्रपति और विख्यात स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मंगलवार को तहसील परिसर बिल्सी में अधिवक्ता दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। अधिवक्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनके आदर्शों को याद करते हुए न्याय व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका को रेखांकित किया।

बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विवेक राठी ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद महान देशभक्त, विद्वान और राष्ट्रवादी विचारधारा के पुरोधा थे। उन्होंने कहा कि उनकी जयंती पर पूरे देश में अधिवक्ता दिवस मनाया जाना उनके न्यायप्रिय और नैतिक मूल्यों को सच्ची श्रद्धांजलि है। राठी ने कहा कि देश के निर्माण में अधिवक्ताओं की गहरी भूमिका रही है। वकील न केवल न्याय दिलाने में सहायक होते हैं, बल्कि आम जनता को कानून की जानकारी देकर समाज को सही दिशा भी प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में सचिव वागीश महेश्वरी, रामनाथ शर्मा, राजीव सक्सेना, अजय पाल सिंह यादव, प्रमोद कुमार सिंह, रामनिवास यादव सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने और आमजन तक कानूनी जागरूकता पहुँचाने का संकल्प दोहराया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटा भोजन और सामान

Spread the loveग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट …