Breaking News

प्राथमिक विद्यालय निधानपुरा में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, सुरजीत, अभिबाबू और रणवीर रहे अव्वल

Spread the love

संवाददाता – गोविंद देवल

बदायूं। प्राथमिक विद्यालय निधानपुरा में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा पाँच के सुरजीत, कक्षा चार के अभिबाबू तथा कक्षा तीन के रणवीर ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

समारोह के मुख्य अतिथि स्काउट संस्था के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि श्रेष्ठ संस्कार ही जीवन को महकाते हैं। मन पवित्र होता है और भावनाएँ शुद्ध। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चे आत्मविश्वास पाते हैं और आगे चलकर देश के श्रेष्ठ नागरिक बनते हैं।

प्रधानाध्यापक परमवीर सिंह दीवला ने कहा कि हर बच्चे में अद्भुत क्षमताएँ होती हैं। ऊँची उड़ान के लिए अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों को बेहतर अवसर प्रदान करें। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के प्रति बच्चों में उत्सुकता बनाए रखने के लिए विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएँ और खेलकूद गतिविधियाँ निरंतर कराई जा रही हैं, जिससे प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिल रही है।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के परिणामों में कक्षा पाँच से सुरजीत प्रथम तथा सूरज द्वितीय रहे। कक्षा चार में अभिबाबू प्रथम और सोनम द्वितीय स्थान पर रहीं। कक्षा तीन में रणवीर ने प्रथम तथा अंश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता बच्चों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में शिक्षक संदीप कुमार, शालू, आकांक्षा, रचना, अंश, कीर्ति, अमन, देवकी, रोशनी और क्षमा वर्मा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गन्ना आपूर्ति नहीं हुई तो 6 मार्च से बंद हो जाएगी शेखूपुर चीनी मिल

Spread the loveबदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड शेखूपुर के प्रधान प्रबंधक …

error: Content is protected !!