Breaking News

सहसवान पुलिस ने पकड़ी बड़ी गोवंश तस्करी, 64 मवेशियों के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

सहसवान। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सहसवान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 64 गोवंशीय पशुओं के साथ 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिनांक 03 दिसंबर 2025 को अपराध रोकथाम अभियान के अंतर्गत की गई।

थाना सहसवान पर इस मामले में मु.अ.सं. 492/2025, धाराएं 5A/8 CS ACT तथा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा मौके से फरार हुए तीन अभियुक्तों को भी ग्राम बडेरिया के जंगल से पकड़ लिया गया। सभी आरोपियों को 04 दिसंबर 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

पूछताछ में तस्करों का खुलासा

पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे राजस्थान के भीलवाड़ा से करीब दो माह पहले अपने निजी मवेशियों को चराने के बहाने निकले थे और हर वर्ष उत्तर प्रदेश के गंगा किनारे बसे क्षेत्रों में पशुओं को चराने आते हैं। उन्होंने कबूल किया कि रास्ते में ग्रामीणों के कहने पर विभिन्न लोगों के मवेशी और इधर-उधर घूमने वाले गाय–बैल भी अपने साथ ले लेते थे।
आरोपियों के अनुसार, वे इन पशुओं को मुरादाबाद निवासी राजवीर भल्ला नामक व्यक्ति को बेचते हैं। 2 दिसंबर 2025 को उझानी क्षेत्र में खड़े एक ट्रक में कई पशु लादे थे, किंतु पीछा किए जाने की जानकारी लगने पर वे बाकी पशुओं को लेकर जंगल के रास्ते भाग निकले, जहां पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त

1. मंगल सिंह, उम्र 45 वर्ष, पुत्र हजारी, निवासी भगवानपुर, थाना पारोली, भीलवाड़ा (राजस्थान)

2. दीवान सिंह, उम्र 20 वर्ष, पुत्र हीरा सिंह, निवासी भगवानपुर, थाना पारोली, भीलवाड़ा (राजस्थान)

3. लक्ष्मण उर्फ लच्छो, उम्र 60 वर्ष, पुत्र नक्कू, निवासी पलासेड, थाना पारोली, भीलवाड़ा (राजस्थान)

4. मंजू, उम्र 40 वर्ष, पत्नी मंगल सिंह, निवासी भगवानपुर, थाना पारोली, भीलवाड़ा (राजस्थान)

5. रेखा, उम्र 40 वर्ष, पत्नी हीरा सिंह, निवासी भगवानपुर, थाना पारोली, भीलवाड़ा (राजस्थान)

6. बादाम, उम्र 45 वर्ष, पत्नी केशव उर्फ केशू, निवासी माता जी का झोपड़ा, थाना डिबलाना, कोटा-बूंदी (राजस्थान)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

निरीक्षक हरवीर सिंह, थाना सहसवान, मय पुलिस टीम

थाना सहसवान पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है।

— संवाददाता : डॉ. राशिद (अमर प्रभात)


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीएम ने सराहे फ्यूचर लीडर्स स्कूल के विद्यार्थियों के पर्यावरण संरक्षण मॉडल

Spread the loveविश्व पर्यावरण दिवस पर उझानी में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने प्रदर्शित की …

error: Content is protected !!