Breaking News

वजीरगंज में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक, बाल सुरक्षा और जागरूकता पर विस्तृत चर्चा

Spread the love

वजीरगंज। ब्लॉक प्रमुख गुड्डो देवी की अध्यक्षता में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति तथा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और कानूनों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

बैठक में थाना वजीरगंज की महिला आरक्षी अर्चना ने साइबर सुरक्षा पर जागरूक करते हुए साइबर हेल्पलाइन 1930 की उपयोगी जानकारी प्रदान की।
छवि वैश्य, जिला मिशन समन्वयक—हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, ने महिला कल्याण विभाग, उ.प्र. सरकार द्वारा संचालित योजनाओं—मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, दहेज पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता, परित्यक्त महिलाओं को आर्थिक सहायता, पुत्री विवाह अनुदान, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, स्पॉन्सरशिप आदि की विस्तृत जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी।

उन्होंने बाल श्रम, बालिकाओं और महिलाओं के लिए कार्यरत हेल्पलाइन 112, 1090, 181, 102, 108, 1098 के बारे में भी बताया। धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, ढाबों, दुकानों और कारखानों में बाल श्रम एवं भिक्षावृत्ति के मामलों पर चल रहे विशेष अभियान की जानकारी भी साझा की गई।

प्रीति चौहान (JS HEW) ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की उपयोगिता पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी बच्चे को समस्या होने पर वह तुरंत 1098 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकता है।

बैठक में बाल विवाह अधिनियम के प्रावधानों और बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा हुई। मादक पदार्थ सेवन से होने वाली परेशानियों पर भी महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया।

सहायक पंचायती राज अधिकारी शशिकांत ने ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति एवं ग्राम बाल संरक्षण समिति की संरचना और कार्यप्रणाली पर जानकारी देते हुए कहा कि ग्राम स्तर की समिति की बैठकें प्रधान की अध्यक्षता में नियमित रूप से कराई जाएं और कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप और निराश्रित पेंशन योजना का अधिकतम लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुँचाया जाए।

ब्लॉक प्रमुख गुड्डो देवी ने महिला हेल्पलाइन 1090 और 181 की जानकारी देते हुए महिलाओं से अपने अधिकारों और सुरक्षा कानूनों के प्रति सतर्क रहने की अपील की।

बैठक में वजीरगंज के बाल कल्याण अधिकारी (पुलिस) अर्चना, प्रभारी बाल परियोजना अधिकारी सुशील कुमार, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक विजेन्द्र कुमार, एडीओ निरुपमा, एडीओ इन्द्रपाल सिंह, डीएमसी HEW छवि वैश्य, JS HEW प्रीति चौहान, सहायक पंचायत अधिकारी शशिकांत, चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रतिनिधियों सहित वजीरगंज ब्लॉक की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

— संवाददाता : गोविंद देवल (अमर प्रभात )


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में होली के अवसर पर प्राचीन शिव शक्ति भवन में बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार

Spread the love अबीर-गुलाल और सुगंधित फूलों से किया गया दिव्य सजावट का आयोजन बिल्सी। …

error: Content is protected !!