Breaking News

अमन ठाकुर बने राष्ट्रीय परिवर्तन दल युवा प्रकोष्ठ बदायूं के जिलाध्यक्ष

Spread the love


राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.पी. यादव ने किया मनोनयन

संवाददाता — गोविंद देवल, बिसौली

बिसौली। राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद/पूर्व मंत्री डी.पी. यादव ने अमन ठाकुर को पार्टी के युवा प्रकोष्ठ बदायूं का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। मनोनयन पत्र जारी करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि अमन ठाकुर अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए जनपद में संगठन को और मजबूत करेंगे।

अमन ठाकुर के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर रोहित सिंह, रामपाल सिंह, बंटू सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें बधाई दी।

पार्टी नेताओं का कहना है कि अमन ठाकुर के नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ और अधिक संगठित होकर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

Spread the loveबदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी बदायूं में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 में …

error: Content is protected !!