Breaking News

सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में एनएसएस इकाई ने मनाया डॉ. भीमराव आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस

Spread the love

स्वयंसेवकों ने दी श्रद्धांजलि, विचारों पर चलने का संकल्प

संवाददाता — गोविंद देवल, बदायूं

शरह बरौलिया। सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से बुधवार को संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के अग्रदूत और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वयंसेवकों और शिक्षक स्टाफ ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब के विचार, सिद्धांत और दूरदृष्टि भारतीय लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं। उन्होंने समाज में फैली विषमता, अन्याय और भेदभाव के विरुद्ध आजीवन संघर्ष करते हुए समानता, स्वतंत्रता और बंधुता पर आधारित समाज निर्माण का जो सपना देखा था, वह आज भी सभी के लिए पथप्रदर्शक है।

एनएसएस के स्वयंसेवकों ने भी बाबा साहब के सपनों को साकार करने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कॉलेज का समस्त शिक्षकीय स्टाफ और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी अनमोल उपाध्याय ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मुहीउद्दीनपुर की बेटी अनम अंसारी ने नीट परीक्षा में गाड़ा सफलता का झंडा, 98.95 प्रतिशत अंक किए हासिल

Spread the loveसहसवान। क्षेत्र के मुहीउद्दीनपुर की होनहार बेटी अनम अंसारी ने नीट 2026 की …

error: Content is protected !!