Breaking News

प्रशिक्षण पूरा कर वतन लौटे अग्निवीर मनोज कुमार परिवार और ग्रामवासियों ने ढोल–नगाड़ों संग किया भव्य स्वागत

Spread the love

संवाददाता — दानवीर सिंह, आसफपुर (बदायूं)

आसफपुर। स्थानीय नगर निवासी मनोज कुमार, जिन्होंने कुछ माह पूर्व अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती होकर प्रशिक्षण आरंभ किया था, अब प्रोटोकॉल के अनुसार अपना सात माह का प्रशिक्षण पूरा कर वतन लौट आए हैं। घर वापसी पर मनोज कुमार के आगमन ने पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ा दी।

मनोज कुमार जैसे ही अपने पैतृक गांव पहुंचे, परिवार सहित समस्त ग्रामवासी उत्साह से भर उठे। उनके पिता राम बहादुर, जो एक उन्नत किसान हैं, ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। गांव के लोगों ने ढोल–नगाड़ों की थाप पर खुशी का इजहार किया और मनोज कुमार को कंधों पर उठाकर सम्मान दिया।

बताया गया कि मनोज कुमार का सात माह का कठोर सैन्य प्रशिक्षण कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण पूरा कर लौटे इस होनहार युवक पर परिवार और गांव दोनों को गर्व है। पिता राम बहादुर का कहना है कि उन्होंने अपनी मेहनत और पसीने की कमाई से बेटे को अच्छी शिक्षा दी और आज उसका सेना में पहुंचना पूरे परिवार के लिए गौरव का क्षण है।

ग्रामवासियों ने मनोज कुमार के साहस, अनुशासन और देशसेवा के जज़्बे की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!