Breaking News

ओवरब्रिज के पास बिजली का पोल गिरा, बड़ा हादसा टला

Spread the love

संवाददाता – गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं। बीती रात शहर के ओवरब्रिज के पश्चिमी छोर पर लगा बिजली का पोल अचानक जोरदार धमाके के साथ जमीन पर आ गिरा। हादसा रात के समय होने से मौके पर कोई राहगीर या वाहन नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पोल गिरते ही आसपास के क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि गिरने की दिशा सर्विस रोड की ओर नहीं रही, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

बताया जाता है कि गिरा हुआ बिजली का पोल सीधे शिक्षा विभाग के कार्यालय की चाहरदीवारी पर जा टिका, जिससे दीवार में दरारें आ गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विभागीय कर्मचारी रात में ही मौके पर पहुँचे और पोल को हटाने के साथ क्षेत्र की लाइन बंद कर सुरक्षा इंतज़ाम किए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज के आसपास कई बिजली के पोल लंबे समय से झुके हुए हैं, लेकिन विभाग की ओर से इन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसे हादसे न हों, इसके लिए कमजोर पोलों की तत्काल जांच कर उन्हें बदला जाए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!