Breaking News

बदायूं में अनोखा विवाह: युवती ने कान्हा की प्रतिमा से रचाया ब्याह, ग्रामीण बने साक्षी

Spread the love

संवाददाता गोविंद देवल
बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ब्यौर गांव में एक अनोखा और श्रद्धा से भरा विवाह चर्चा का केंद्र बना हुआ है। गांव की एक युवती ने भगवान कान्हा की प्रतिमा से विवाह रचाकर सभी को चौंका दिया। पूरे गांव में इस अनूठे विवाह की खूब चर्चा हो रही है।

विवाह पूरी तरह पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। सामान्य शादी की तरह सभी रस्में निभाई गईं—कन्यादान, फेरे और विशेष पूजन सहित हर अनुष्ठान विधिवत कराया गया। परिजन भी पूरे उत्साह और आस्था के साथ समारोह में शामिल रहे।

इस अनोखे विवाह को देखने के लिए गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और रिश्तेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। शादी के दौरान माहौल धार्मिक भक्ति और उत्साह से भरा रहा।

स्थानीय लोग इस घटना को युवती की गहरी श्रद्धा और धार्मिक आस्था का प्रतीक बता रहे हैं। वहीं, गांव में यह विवाह पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।

ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा अनोखा दृश्य उन्होंने पहली बार देखा है, और यह विवाह लंबे समय तक लोगों की यादों में रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आर्य संस्कारशाला में चौथे दिन आयोजित हुई योग व्यायाम प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाए हैरतअंगेज आसन

Spread the loveबिल्सी। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित आर्य समाज …

error: Content is protected !!