Breaking News

तालाब में मिला लापता युवक का शव, गांव में फैली सनसनी

Spread the love

बिनावर। संवादाता तारिक

थाना क्षेत्र बिनावर के गांव मोहम्मदी में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के निकट स्थित तालाब में एक युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

शव की पहचान गांव निवासी इस्ताक अहमद (38 वर्ष) पुत्र शकील के रूप में हुई। बताया गया कि इस्ताक पिछले तीन दिनों से लापता था। परिजनों ने गुरुवार को उसकी गुमशुदगी थाना बिनावर में दर्ज कराई थी। परिवार और ग्रामीण लगातार उसकी तलाश में लगे रहे, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।

रविवार सुबह लगभग 8 बजे तालाब के पास गए ग्रामीणों ने शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर थाना बिनावर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मौत के कारण साफ नहीं हो सके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो–रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरुओं का सम्मान करना रही भारतीय संस्कृति की महान परंपरा : संजीव

Spread the loveबदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान …