Breaking News

बिसौली : श्री हनुमान मंदिर में शिव परिवार की द्वितीय स्थापना वर्षगांठ धूमधाम से सम्पन्न

Spread the love


— संवादाता : आई.एम. खान

बिसौली। ग्राम रमपुरिया स्थित श्री हनुमान जी मंदिर में शिव परिवार का द्वितीय स्थापना दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा।

इस अवसर पर ई. मनोज चौधरी एवं उमेश पाल सिंह ने श्रद्धालुओं के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। आचार्य प्रभु गुरुजी, पीठाधीश्वर शिव शक्तिपीठ बरेली एवं आचार्य प्रभु ने वेद-विधानों के साथ देवी-देवताओं की पूजा संपन्न कराई। पूजा-अर्चना के बाद पूरे मंदिर परिसर में सुंदरकांड का पाठ किया गया, जिसमें भक्तों ने भाव-विभोर होकर सहभागिता की।

धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में आसपास के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर ई. मनोज चौधरी, शिवानी चौधरी, उमेश पाल सिंह, बृजेश देवी, अमन चौधरी, दक्ष चौधरी, आर्यन, प्रतिष्ठा चौधरी, विनीत चौधरी, वंशिका, सलोनी, रि. एसडीएम कुलदेव सिंह, एन.ए. इंटर कालेज के प्रवक्ता हेमेंद्र चौधरी, जाट सभा के महासचिव महिपाल सिंह, साहनपुर के प्रधान शिवकुमार पाराशरी, पुसगवां के प्रधान रमेश चौधरी, ठेकेदार लालाराम, पंकज शर्मा, अवनीश यादव, फौजी अवनेश कुमार, फौजी कमल सिंह, रिंकू यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …