Breaking News

बदायूँ : शहीद डॉ. रामाशीष की पुण्यतिथि पर अटेवा ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

— संवादाता : गोविंद देवल

बदायूँ, 7 दिसम्बर 2025। डॉ. अंबेडकर पार्क में आज अटेवा पेंशन बचाओ मंच बदायूँ की ओर से शहीद डॉ. रामाशीष की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के संकल्प के साथ उन्हें नमन किया।

सभा की अध्यक्षता करते हुए अटेवा के जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव ने कहा कि “शहीद रामाशीष एक जागरूक शिक्षक थे, जो पुरानी पेंशन की बहाली की माँग को लेकर 7 दिसम्बर 2016 को लखनऊ में आयोजित आंदोलन में शामिल होने गए थे। दुर्भाग्यपूर्ण पुलिस लाठीचार्ज में उनकी मृत्यु हो गई। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।” उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली और एनपीएस समाप्ति के लिए संघर्ष अंतिम दम तक जारी रहेगा।

ओमवीर सिंह ने आरोप लगाया कि एनपीएस पूँजीपतियों के हित की योजना है, जिससे कर्मचारियों को कोई वास्तविक लाभ नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के खजाने से हर माह चौदह प्रतिशत योगदान एनपीएस में डाल रही है, और हजारों करोड़ रुपए शेयर बाजार के माध्यम से बड़े पूँजीपतियों को लाभ पहुंचा रहे हैं। “इसी धन से युवाओं को रोजगार, और जनता को बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षा की सुविधाएँ दी जा सकती थीं,” उन्होंने कहा।

अटेवा के जिला संरक्षक अनिल कुमार यादव ने कहा कि एनपीएस/यूपीएस के विरोध में पूरे प्रदेश में जनआंदोलन खड़ा हो चुका है। “एनपीएस की सच्चाई जनता के सामने है। सरकार को कर्मचारियों और देशहित में पीएफआरडीए जैसे काले कानून को समाप्त करना ही होगा,” उन्होंने कहा।

कार्यक्रम में अटेवा बदायूँ के जिला प्रभारी अनिल कुमार यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सूरज पाल, महामंत्री लल्लू सिंह प्रजापति, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र पाल सिंह, यूपी पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, यूपी माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल शाक्य, संयुक्त मंत्री गुड्डू सिंह यादव समेत प्रमोद प्रजापति, धर्मेन्द्र शर्मा, सुनील यादव, प्रमोद कुमार मिश्रा, मुकेश कुमार दिवाकर, तस्सवर हुसैन, धर्मेन्द्र कुमार सैलानी, धर्मेन्द्र सिंह, कौशल, सत्यपाल सिंह आदि बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!