Breaking News

भाजपा नेता डॉ. वीरेश ने बिल्सी विधानसभा का किया दौरा, ग्रामीणों ने जताया आशीर्वाद

Spread the love


बदायूं से संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. वीरेश ने बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के निजामपुर, संजरपुर, रिसोली और सिरासोल गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और सरकार की उपलब्धियों के बारे में उन्हें अवगत कराया।

दौरे के दौरान ग्रामीणों ने नेता को आशीर्वाद स्वरूप स्नेह और समर्थन दिया। मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें सतीश सिंह, श्री काशन, नीरज शर्मा, ग्रीश मौर्य, सुदीप सिंह, मनोज तोमर, अर्पण तोमर, छोटे लाल, दिवाकर, प्रशांत मौर्य और गुड्डो राघव शामिल थे।

डॉ. वीरेश ने ग्रामीणों से कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं ने क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और जनता के सहयोग से भविष्य में और अधिक विकास कार्य किए जाएंगे। ग्रामीणों ने नेता के सकारात्मक दृष्टिकोण और सरकार की उपलब्धियों की सराहना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं …

error: Content is protected !!