Breaking News

ताजमहल पहुंचीं महिला क्रिकेट स्टार दीप्ति शर्मा, फैंस में दिखा उत्साह

Spread the love

आगरा से संवाददाता

आगरा। महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भाई और पिता के साथ ताजमहल पहुंचीं और ऐतिहासिक स्मारक का दीदार किया। दीप्ति शर्मा को देखते ही पर्यटक और फैंस बेताब हो उठे।

खास बात यह रही कि दीप्ति शर्मा ताजमहल पर पर्सनल फोटोशूट के लिए आई थीं। उनके आगमन के साथ ही पर्यटकों में उत्साह की लहर दौड़ गई और कई लोग दीप्ति के साथ सेल्फी लेने के लिए उनके पास जुट गए।

दीप्ति शर्मा के आगमन ने ताजमहल परिसर में एक अलग ही हलचल पैदा कर दी। फैंस ने उन्हें घेरे रखा और उनकी एक झलक पाने को बेकरार दिखाई दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान

Spread the loveबारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान …

error: Content is protected !!