Breaking News

बिल्सी: नाई पिंडरी रोड पर देर रात चोरी, घर के बाहर रखा जनरेटर उखाड़कर ले गए चोर

Spread the love

बिल्सी से संवाददाता

बिल्सी। नगर के नाई पिंडरी रोड स्थित एक कॉलोनी में शनिवार देर रात चोरी की वारदात ने लोगों में दहशत फैला दी। चोर घर के बाहर रखा जनरेटर उखाड़कर ले गए। घटना का किसी को भनक तक नहीं लगी।

सुबह जब घर मालिक उदयराज पुत्र अमरचंद वहां पहुंचे, तो जनरेटर गायब देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने वारदात स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालने की तैयारी कर दी है, ताकि चोरों के सुराग मिल सकें।

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध लोगों की आवाजाही देखी जा रही थी, लेकिन किसी ने इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। चोरी की इस घटना के बाद कॉलोनीवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में शिशु वाटिका का हुआ अवलोकन

Spread the loveसरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में शिशु वाटिका का अवलोकन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण …

error: Content is protected !!